...तो अब इतने दिन होगी बारिश! दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, रात को फिर हुई मुसीबत

...तो अब इतने दिन होगी बारिश! दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, रात को फिर हुई मुसीबत

बरेली, अमृत विचार : जिले में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन रात में तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश का अनुमान जताया है। 27 से 30 जून तक भारी बारिश का अनुमान है।

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह आर्द्रता 67 प्रतिशत और शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय होने से सप्ताह भर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- बरेली में BDA का चला बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त