आज का राशिफल। 03 जुलाई, 2024

आज का राशिफल। 03 जुलाई, 2024

मेष

आज आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी। सहकर्मियों के प्रति मन में असंतोष उमड़ सकता है। अनावश्यक बातों को बार-बार दोहराने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष

आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। व्यापार के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे। वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा।

मिथुन

आज अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। घर और कारोबार में तालमेल में कमी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बुरी आदतों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है।

कर्क

आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई छोटा कार्य किसी मित्र के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता है। कारोबार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

सिंह

आज कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे। परिवार का वातावरण शान्तिमय रहेगा। करियर को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। युवा छात्रों को अपने करियर को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन आपका मूड हल्का हो सकता है। अपनी उपलब्धियों के विषय में विचार करें व उसके अनुसार योजना बनाएं।

तुला

आज अति उत्साह में आपका काम बिगड़ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां समय पर पूर्ण नहीं होंगी। सरकारी अधिकारियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध खराब न करें। खानपान में काफी संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

आज आप लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बीमा या किसी पॉलिसी आदि से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। किसी दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। नई जॉब की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज यदि किसी कारणवश जीवनसाथी के साथ मनमुटाव है तो आज शाम को वो झगड़ा सुलझा सकते हैं। अपनी समस्याओं के लिए दूसरों को जिम्मेदार न ठहरायें। शेयर और स्टॉक मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार जनों का भरपूर साथ मिलेगा। 

मकर

आज आप भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। मित्रों से मतभिन्नता हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े व्यापार में हानि हो सकती है। दस्त और कमजोरी लगने जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं। आपको झूठ और चुगलखोरी वाले व्यवहार से बचना चाहिए।

कुंभ

आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। अधीनस्थ कर्मचारी आपके व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। व्यक्तिगत जरूरतों में किसी खर्च के कारण कटौती करनी पड़ सकती है।

मीन

आज नए प्रकल्पों में आप रुचि ले सकते हैं। विदेश में रह रहे मित्रों से फोन पर चर्चा हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।