कासगंज: सड़क किनारे सौ रहे ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्रोली ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

कासगंज: सड़क किनारे सौ रहे ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्रोली ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

कासगंज, अमृत विचार। मोहनपुर चौकी क्षेत्र के गांव बादामपुर सलेमपुर पिरोंदा में सड़क किनारे सौ रहे दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रोली ने रौंद दिया। घटना में  एक ग्रामीण की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रोली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र के बादामपुर सलेमपुर पिरोंदा गांव की है। यहां सुबह चार बजे के लगभग गांव के ही 25 वर्षीय बृजेश पुत्र राजेंद्र पाल और 28 वर्षीय रामबहादुर पुत्र राजेंद्र सिंह चारपाई पर सौ रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रोली चालक ने  रौंद दिया। जिससे रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा कासगंज जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने  बताया कि ट्रैक्टर चालक एक दिन पहले मिट्टी उड़ाता हुआ जा रहा था। जिसकी मना की गई थी। इसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इसी बात से नाराज होकर ट्रैक्टर ट्रोली चालक ने सौते वक्त दोनों के ऊपर ट्रैक्टर ट्रोली को चढ़ा दिया था। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रोली को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से जानकारी हासिल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
बादामपुर सलेंमपुर पीरोंदा गांव में हादसे में रामबहादुर की जान चली गई। परिजनों  का आरोप है कि जान बझूकर दोनों के ऊपर ट्रैक्टर ट्रोली को चढ़ाया गया है। एक दिन पहले ही ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हुई थी। उस वक्त एक दूसरे को देख लेनी की धमकी दी गई थी। अनहोनी घटना को लेकर मृतक रामबहादुर के परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर रामवकील ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रोली की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।

ये भी पढ़ें। कासगंज: नकासे में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी तेज, अब तक 48 लाख का हुआ कारोबार