प्रयागराज : थानों में गोष्ठी का आयोजन कर दी नए कानून की जानकारी

प्रयागराज : थानों में गोष्ठी का आयोजन कर दी नए कानून की जानकारी

नैनी, अमृत विचार : नए कानून की जानकारी लोगों को देने के लिए सोमवार को विभिन्न थानों में गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में तीन नए कानून, भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर कमिश्नरेट प्रयागराज श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर में लोगों तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता-2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त करछना संजय सिंह व अन्य संबंधित मौजूद रहे। इसी प्रकार  औद्योगिक थाना क्षेत्र में डीपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, घूरपुर थाना परिसर में एडीसीपी अभिजीत कुमार तथा एसीपी विवेक यादव के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।

नए कानून पर जेडी ने नैनी कोतवाली में दी जानकारी

मोबाइल का इस्तेमाल सभी को सोच समझकर करना चाहिए, क्योंकि आपकी हर जानकारी उस पर होती है। यह बातें सोमवार शाम को नैनी कोतवाली में नए कानून पर आयोजित गोष्ठी में संयुक्त निदेशक ओम प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए कही। उन्होंने बताया कि विवेचना अब अंतहीन नही रही। विवेचना 90 दिन में खत्म करना है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कोर्ट को सूचना देना होगा।

कस्टडी रिमांड में सुविधा होगी। सहायक उप आयुक्त यमुना नगर अभिजीत कुमार ने मॉब लिंचिंग, रेप और गैंग रैप तथा संगठित अपराध में नए कानूनों के बारे में बताया। अभियोजन अधिकारी, प्रयागराज डॉ आनंद कुंवर गुप्त ने बताया कि भारतीय दंड संहिता का समापन हो गया है। अब कानूनों का कंप्यूटरीकरण हो गया। डिजिटल से कोई काम करें तो ध्यान रहे की आप पकड़ मे आ सकते हैं। घर बैठे एफआईआर किया जा सकता है। इस मौके पर एसीपी करछना भी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

 

ताजा समाचार

मुरादाबाद: गोलीबारी के मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
बरेली: किशोरों में हो रहे शारीरिक बदलाव, भ्रांतियों में फंसकर बिगाड़ रहे सेहत
अमरोहा: खेतों की चकबंदी के बदले में 3.12 लाख रुपये हड़पे, पैसे वापस मांगने पर किसान को पीटा
बरेली गोलीकांड: साठगांठ या इत्तेफाक...गुमनाम बदमाश मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़े, राणा बंधु हाजिर होने में कामयाब
बरेली: सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम यात्रा दो साल में ही वायरल मैसेज की तरह पड़ी फीकी, अब परामर्श केंद्र में रिश्ता बचाने की आखिरी कोशिश
बरेली: लगातार बारिश से बढ़ा रामगंगा का जल स्तर, निगरानी शुरू