![शर्मसार : पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर बहनोई से करवाया दुष्कर्म](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/rape1.jpg)
शर्मसार : पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर बहनोई से करवाया दुष्कर्म
-आईजी के आदेश पर 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
![शर्मसार : पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर बहनोई से करवाया दुष्कर्म](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/rape1.jpg)
फर्रुखाबाद अमृत विचार। पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर बहनोई से दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है। आईजी रेंज कानपुर के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में पति, बहनोई, सास-ससुर, दो जेठ व ननद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी 1 दिसंबर 2021 को थाना मेरापुर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया गया कि शादी के बाद पीड़िता का पति उसके साथ लगातार अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ पति मारपीट भी करता था। पीड़िता ने इसकी शिकायत सास और ननद से की लेकिन उसकी बात अनसुनी कर दी गई। घटनाक्रम ज्यादा बढ़ने पर उसने पूरी समस्या अपनी मां को बताई।
इसके साथ ही पति ने थाना कंपिल क्षेत्र निवासी अपने बहनोई को घर पर बुलाकर मार्च और अप्रैल 2024 में दुष्कर्म करवाया। पीड़िता की पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पुलिस महनिरीक्षक कानपुर को शिकायत की। कोतवाल फतेहगढ़ हरि श्याम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थतियों में पांच वानरों की मौत, विसरा सुरक्षित
Related Posts
![शर्मसार : पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर बहनोई से करवाया दुष्कर्म](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/rape1.jpg)