UP News: विश्वविद्यालय के बदले कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक, स्थानान्तरण का दौर जारी

UP News: विश्वविद्यालय के बदले कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक, स्थानान्तरण का दौर जारी

लखनऊ, अमृत विचारः उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को देर रात प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों स्थानान्तरित कर दिया गया है। यह स्थानान्तरण विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रण के साथ हुआ हैं। जहां कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात अधिकारियों को दूसरे विश्वविद्यालय में भेज दिया गया है।

विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के जारी आदेश पर यह स्थानान्तरण किया गया। स्थानांतरण आदेश में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव के अलावा नए राज्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों भी शामिल किए गए है.

संजय कुमार मल लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव

संजय कुमार मल को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में प्रयागराज के राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर तैनात होता है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के वर्तमान कुल सचिव विनोद कुमार सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात किया गया है।

आगरा के कुल सचिव पहुंचे सहारनपुर 

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलसचिव राजीव कुमार को परीक्षा नियंत्रक के पद पर मां शाकुंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर भेज दिया गया है. जबकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार यादव को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

भाषा विश्वविद्यालय के नए कुल सचिव महेश कुमार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के मौजूदा कुलसचिव महेश कुमार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

यह भी पढ़ेः मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना