अमरोहा: मामूली विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर...मेरठ के लिए रेफर 

पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक के घर धावा बोलकर मारपीट भी की 

अमरोहा: मामूली विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर...मेरठ के लिए रेफर 

हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। नगर में युवक के साथ शर्मनाक करतूत किए जाने का मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल को परिजनों के ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया‌। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। परिवार के लोगों के मुताबिक उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार दोपहर को कुछ लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट भी की। गुरुवार रात को पीड़ित मजदूरी कर घर को लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया तथा सरियों से उसकी पिटाई की और धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों के डर के चलते पड़ोसियों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। बाद में इसकी पुलिस को सूचना दी गई। घायल को परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। लेकिन इस संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: खेतों की चकबंदी के बदले में 3.12 लाख रुपये हड़पे, पैसे वापस मांगने पर किसान को पीटा