![Moradabad News : बुलडोजर से गिराए गोलीबारी कांड के सभी आरोपियों के घर, थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/mbd12.jpg)
Olympic Paris 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे घुड़सवार अनुश अग्रवाल
![Olympic Paris 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे घुड़सवार अनुश अग्रवाल](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/घुड़सवार-अनुश-अग्रवाल.jpg)
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के पदक विजेता घुड़सवार अनुश अग्रवाल पेरिस ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुश अग्रवाल ने बेहतर औसत के कारण करीबी मुकाबले में श्रुति वोरा को पछाड़ा। भारतीय घुडसवारी महासंघ (ईएफआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हांगझोउ एशियाई खेल 2022 में टीम ड्रेसेज स्पर्धा का स्वर्ण और व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाले अनुष को श्रुति पर तरजीह दी गई। दोनों खिलाड़ियों के हाल के प्रदर्शन के विश्लेषण के बाद अनुष को चुना गया।
ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में पहली बार कोई भारतीय घुड़सवार हिस्सा लेगा। इससे पहले भारत के घुड़सवारों ने इवेंटिंग स्पर्धा में ही हिस्सा लिया है। अनुश अग्रवाल (अपने घोड़े सर कैरामेलो ओल्ड के साथ) ने पिछले साल शुरू हुए क्वालीफिकेशन चक्र के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई और न्यूनतम पात्रता आवश्यकता (एमईआर) को चार बार पूरा किया जबकि अनुभवी श्रुति ने इस महीने दो बार एमईआर हासिल किया। उनका औसत स्कोर 67.695 प्रतिशत था जो श्रुति के 67.163 प्रतिशत से बेहतर था।
ईएफआई की कार्यकारी परिषद ने अनुष को सर्वसम्मति से चुना। फवाद मिर्जा ने 2020 टोक्यो खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले इम्तियाज अनीस ने 2000 सिडनी खेलों में शिरकत की थी जबकि इंद्रजीत लांबा ने 1996 अटलांटा खेलों में हिस्सा लिया था। जितेंद्रजीत सिंह अहलुवालिया, हुसैन सिंह, मोहम्मद खान और दारया सिंह 1980 मास्को खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : जश्न में डूबा अफगानिस्तान, दुनिया ने बांधे टीम की तारीफों के पुल...देखें तस्वीरें