PUBG पर हुई दोस्ती...लड़के से मिलने इटावा आई अमेरिका की ब्रुकलिन, बस में बैठी तो जाना पड़ा थाने

PUBG पर हुई दोस्ती...लड़के से मिलने इटावा आई अमेरिका की ब्रुकलिन, बस में बैठी तो जाना पड़ा थाने

फिरोजाबाद। यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल एक अमेरिकन लड़की यूपी रोडवेज की बस में इटावा से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान विदेशी लड़की को रोडवेज बस में देख लोग हैरान हो गए। किसी यात्री ने पुलिस को इस बात की खबर दे दी। 

जिसके बाद शिकोहाबाद पुलिस ने बस को रोक लिया और विदेशी लड़की को पूछताछ के लिए ले गई। इस दौरान जो पता चला, उससे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, लड़की अपने पबजी दोस्त से मिलने इटावा आई थी। 

अब आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल अमेरिकन लड़की की पबजी गेम खेलते समय इटावा के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह लड़के से मिलने इटावा पहुंच गई। यहां से वह रोडवेज बस से दिल्ली जा रही थी, तभी शिकोहाबाद पुलिस ने लड़की को बस से उतारा और पूछताछ की। वहीं पूछताछ के बाद लड़की को दिल्ली महिला पुलिस के साथ भेज दिया गया। पबजी खेलने के दौरान इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के से अमेरिकन लड़की की दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह इटावा आ गई। 

दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा होलमेज क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली ब्रुकलिन कार्नले नाम की लड़की पबजी खेलने की शौकीन थी। पबजी गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के रहने वाले युवी वांगो नाम के युवक से हुई। युवी वांगो बेंगलुरु में जॉब करता है। अमेरिकन लड़की ब्रुकलिन टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई और तीन माह तक चंडीगढ़ में युवी बांगो के फ्लैट में रही।  

इस दौरान फिर से पबजी खेलने के दौरान ब्रुकलिन की मुलाकात इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के युवक से फरीदाबाद में हुई। फिर वह हिमांशु के साथ इटावा आ गई। कई दिन इटावा रहने के बाद ब्रुकलिन यूपी रोडवेज की बस से दिल्ली जा रही थी। इस बीच शिकोहाबाद में एक यात्री को अमेरिकन लड़की और भारतीय लड़के के बीच बातचीत को लेकर कुछ शक हुआ तो फौरन सूचना पुलिस को दी गई।  

इस मामले में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर शिकोहाबाद में बस को रुकवाया गया, जहां से लड़की को और हिमांशु नाम के युवक को बस से उतारकर शिकोहाबाद थाने ले जाया गया और हिमांशु और ब्रुकलिन से गहनता से पूछताछ की गई।

दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि लड़की अमेरिका से टूरिस्ट वीजा पर हिंदुस्तान घूमने आई हुई है, जहां वह पबजी खेलते समय उसकी कई हिंदुस्तानियों से दोस्ती हो गई। बस इसी को लेकर वह इटावा चली आई। फिलहाल पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसे दिल्ली भिजवा दिया है। 

ये भी पढे़ं- आगरा: सड़क किनारे सो रहे 80 साल के बुजुर्ग के साथ कुकर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस