आज का राशिफल। 02 जुलाई, 2024

आज का राशिफल। 02 जुलाई, 2024

मेष

आज आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको सहकर्मियों से प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा।

वृष

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किन्तु परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो जायेंगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है।

मिथुन

आज निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क

आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनंद उठायेंगे।

सिंह

आज आप दूसरों का उपकार करने की सोचेंगे। लेकिन लोग आपका आभार व्यक्त नहीं करेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा।

कन्या

आज अपने हित शत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

तुला

आज अपने हित शत्रुओं से सावधान रहें। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा।

धनु

आज अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर

आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नए व्यावसायिक सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिए बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

मीन

आज किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। शाम के समय आप काफी हल्का महसूस करेंगे।