अयोध्या: ग्रहों की चाल जानने के लिए जातक भाग्य फल प्रदर्शिका महत्वपूर्ण - आईजी  

अयोध्या: ग्रहों की चाल जानने के लिए जातक भाग्य फल प्रदर्शिका महत्वपूर्ण - आईजी  

अयोध्या, अमृत विचार। आम लोगों तक ज्योतिष विज्ञान को पहुंचाकर उससे उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए अयोध्या में जातक भाग्य फल प्रदर्शिका पुस्तक का लोकार्पण किया गया। आईजी प्रवीण कुमार और सीआरपीएफ के कमाडेंट छोटेलाल ने पुस्तक का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक और प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरनाथ मिश्र और प्रसिद्ध साधक ज्ञानप्रकाश दुबे की मौजूदगी रही।

 इस अवसर पर आईजी ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव-दुष्प्रभाव का ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में यह पुस्तक बेहद महत्वपूर्ण है। कठिन मेहनत और गहन ज्ञान के बाद इसे लिखा गया है।उन्होंने इस पुस्तक के साथ उसका भावार्थ और उसकी ई संस्करण लाए जाने पर जोर दिया।
 सीआरपीएफ के कमाडेंट ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है। इसके आधार पर हमारे ऋषियों द्वारा राष्ट्र और जन कल्याण किया जाता रहा है। यह एक ऐसा दर्पण है जिसमें स्वयं को देखकर समय रहते सुधार कर बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। 

लेखक और प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरनाथ मिश्र ने कहा कि ज्योतिष वह विज्ञान है जो कि कदम-कदम पर हमारी सहायता,सुरक्षा और मार्गदर्शन करता है। इसे गद्य में लिखा गया है जिससे सरलता से इसे याद किया जा सकता है। इसमें ग्रहों की दशा-महादशा आदि की प्रामाणिक और अनुभव के आधार पर सटीक जानकारी दी गई है। प्रमुख सहयोगी और साधक ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहा कि कोई माने या न माने पर ग्रह उस पर अपना प्रभाव डालते रहते हैं। उनके प्रभाव को देवताओं को स्वीकार करना पड़ता है। इस अवसर पर इंजीनियर सिद्धांत दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- फर्जीवाड़ा: गौशाला में मवेशियों की पंजिका में 302 मवेशी, मौके पर मिले 155