शाहजहांपुर: श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ नगर रामलीला का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने खींचा राम-लखन-जानकी का रथ

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर की प्राचीन रामलीला शुक्रवार को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत ढंग से भोलागंज (केरूगंज) से किया गया। मेला समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान श्रीराम दरबार का रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। समापन पर खिरनीबाग रामलीला मैदान में मेला समिति …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर की प्राचीन रामलीला शुक्रवार को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत ढंग से भोलागंज (केरूगंज) से किया गया। मेला समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान श्रीराम दरबार का रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। समापन पर खिरनीबाग रामलीला मैदान में मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ समिति के पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर मंच पर विघ्न विनाशक गणपति महाराज की प्रतिमा की स्थापना की। इसी के साथ शनिवार से नगर रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा।

श्रीगणेश शोभायात्रा का शुभारंभ शुरू होने से पहले झमाझम बरसात हुई। मूसलाधार बरसात से खिरनीबाग रामलीला मैदान में जलभराव हो गया। खराब मौसम के बावजूद देर शाम भोलागंज में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खन्ना ने श्रीराम दरबार की आरती कर और बाद में रथ को खींचकर शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा खोयामंडी, चारखंभा, चौक होते हुए गुदड़ी बाजार पहुंची जहां पारंपरिक ढंग से गणेश पूजन हुआ और सभी देव स्वरूपों की आरती कर भोग लगाया किया।

यहां की पूजन व्यवस्था में अनुपम खन्ना, मितेश मोहन, अखिल टंडन, संजय वर्मा, अमन वर्मा, सक्षम वर्मा, मोतीलाल, युवराज, गोपाल शर्मा आदि का योगदान रहा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया।
यहां से शोभायात्रा फिर रामलीला मैदान खिरनीबाग की ओर चल पड़ी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, वीर हनुमान, गणेशजी, मां दुर्गा, मां काली आदि देव स्वरूपों की सजीव झांकियां शामिल की गई थीं।

देर रात खिरनीबाग मैदान पर पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश स्थापना कराई। पूजन में मुख्य यजमान के रूप में मेला संरक्षक मंत्री खन्ना, नीरज वाजपेयी, नरेंद्र गुरू, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय यादव, राम मोहन वर्मा विनोद अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, अरुण गुप्ता, सुरेश सिंघल, धीरू खन्ना, आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर: तेज रफ्तार डीसीएम से कुचलकर दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

ताजा समाचार