यूएनजीए में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लगाया आरोप, कहा- अमीर देशों ने गरीब मुल्कों को खतरे में डाला

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में दिए संबोधन में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों पर सबसे गरीब लोगों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। संबोधन के दौरान उन्होंने असमानता, परमाणु हथियारों और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। जून में राष्ट्रपति पद पर …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में दिए संबोधन में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों पर सबसे गरीब लोगों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। संबोधन के दौरान उन्होंने असमानता, परमाणु हथियारों और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। जून में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद मार्कोस ने मंगलवार को यूएनजीए में दिए अपने पहले संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन पर “क्या और कब की बात करने का समय काफी पहले बीत चुका है।”

उन्होंने विकसित देशों से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने और विकासशील देशों की मदद करने का आह्वान किया। मार्कोस ने कहा, “जलवायु परिवर्तन का असर असमान है और ऐतिहासिक नाइंसाफी को दर्शाता है। जो इसके लिए सबसे कम कसूरवार हैं, वही सबसे ज्यादा मुश्किलें झेल रहे हैं। इस नाइंसाफी को खत्म करना चाहिए और जिन्हें ज्यादा कदम उठाने की जरूरत है, उन्हें अब ऐसा शुरू कर देना चाहिए।”

उन्होंने अपने संबोधन में कई बार अमीर और गरीब देशों के बीच के अंतर को रेखांकित किया, जिसमें इंटरनेट सेवा तक पहुंच से लेकर कोविड-19 महामारी से निपटने के उपाय तक शामिल हैं। मार्कोस ने कहा, “अमीर मुल्कों को गरीब और वंचित देशों की कीमत पर तत्काल टीके मिले।” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परिसर में असमानता की तरफ इशारा करते हुए कहा, “दुनियाभर में हमारे चार्टर का उल्लंघन किया जा रहा है।” मार्कोस ने परमाणु हथियारों की संख्या में कमी लाने और साइबर संसार व कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने को नियंत्रित करने के लिए नियम-कायदे बनाने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- Brazil: दक्षिणपूर्वी राज्य साओ पाउलो में एक कंटेनर डिपो का हिस्सा गिरा, नौ की मौत, 28 घायल

ताजा समाचार

संभल : पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को फल विक्रेताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...देखें VIDEO 
सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवविवाहित दंपती का शव, एक माह पूर्व किया था प्रेम विवाह
स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, यहां से डायरेक्ट करें अप्लाई
रामपुर : एएसपी मुरादाबाद करेंगे डीजे विवाद की जांच, बरेली एडीजी ने दिए आदेश...अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
10वीं पास ड्राइवर के लिए नौकरी का अवसर, अगर आप में है पात्रता तो जल्दी भरे अपना फॉर्म 
सौरभ मर्डर केस: कैब ड्राइवर ने खोला मुस्कान और साहिल का राज, सुनाई मनाली ट्रिप की पूरी दास्तान