UP: 28 राज्यों, 08 केंद्र शासित प्रदेशों से परीक्षा देने पहुंच रहे 6,30,481 अभ्यर्थी

परीक्षा की मॉनिटरिंग स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ, प्रशासन अलर्ट

UP: 28 राज्यों, 08 केंद्र शासित प्रदेशों से परीक्षा देने पहुंच रहे 6,30,481 अभ्यर्थी

विनय सिंह, लखनऊ, अमृत विचार। आगामी 23 से 31 अगस्त के बीच दोबारा आयोजित हो रहे सिपाही भर्ती परीक्षा में देश के सभी 28 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 42 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से है, जबकि देश के बाकी राज्यों से छह लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। यही नहीं दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, असम और मणिपुर के अभ्यर्थी भी कल तक उत्तर प्रदेश पहुंच जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि देश के सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 48.17441 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक 35 हजार का वेतन पैकेज दूरदराज के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थियों के आवेदन का मुख्य कारण है। यूपीपीआरपीबी उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है। एक बार में लगभग 482212 अभ्यर्थी बैठ सकते हैं। अधिकारियों के मुताबकि 41,86,960 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 6,30,481 अभ्यर्थी देश के अन्य राज्यों से हैं।

बिहार - 2,67296
एमपी- 98,400
राजस्थान- 97,276
हरियाणा - 74, 767
एनसीआर एवं दिल्ली - 42,260
झारखंड से- 17,112
उत्तराखंड -14,627
पश्चमी बंगाल - 3,404
महाराष्ट्र - 3,151
गुजरात - 1,252
छत्तीसगढ़ - 1,060
कर्नाटक - 1,024
जम्मू-एवं कश्मीर - 858
चंडीगढ़ – 717
ओड़िशा - 5,60
हिमाचल प्रदेश - 394
असम - 339
तेलंगाना - 127 
आंध्र प्रदेश - 64
दादरा और नगर हवेली - 40 
त्रिपुरा - 32
केरल - 30
गोवा - 29
मेघालय - 29
तमिलनाडु - 23
मणिपुर - 21
अरुणांचल प्रदेश - 16 
दमन एवं दीव - 15
लक्षदीप - 14 
नागालैंड - 11
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - आठ
सिक्किम - छह
पुडुचेरी - चार 
मिजोरम - तीन

12,049 महिलाओं को मिलेगी नौकरी

20 फीसदी पद के लिए करीब 15 लाख महिला उम्मीदवार अभ्यर्थी हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 12,049 महिलाओं को नौकरी मिलेगी। जबकि कुल 48,195 पुरुषों की भर्ती की जाएगी।

यह है वेतनमान 

अधिकारियों के मुताबिक सिपाही पद चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप आकर्षक वेतन पैकेज है। पुलिस कांस्टेबल का वेतनमान 5200-20200 रुपए प्रति माह और ग्रेड पे 2000 रुपए है। कांस्टेबल का मूल वेतन 2024 में 21,700 रुपए प्रतिमाह है और वार्षिक वेतन 260,400 रुपए है। मूल वेतन के अलावा कांस्टेबल का कुल वेतन में 10,850 रुपए डीए, 1200 रुपए एचआरए, 1875 रुपए आहार भत्ता और 188 रुपए वर्दी धुलाई भत्ता शामिल है। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) की राशि में से कटौती के बाद कांस्टेबल को लगभग 35,000 रुपए मिलते हैं।

अब तक 400 गिरफ्तार

फरवरी में प्रश्न पत्र लीक होने के कारण योगी सरकार ने इसको अपनी प्रतिष्ठा से ले लिया। उनकी सख्ती के बाद प्रदेश में पहली बार प्रश्नपत्र लीक कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। एसटीएफ ने प्रदेश के 41 जिलों में 178 एफआईआर दर्ज कराई। मास्टर माइंड रवि अत्री एवं राजीव नयन मिश्रा सहित 400 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- UP News: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए Good News, दीपावली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन