आज का राशिफल। 12 अगस्त, 2024

आज का राशिफल। 12 अगस्त, 2024

मेष     

आज जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आय और व्यय में संतुलन रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। नए व्यवसाय पर धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी।

वृष

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी।

मिथुन

आज कर्ज लिया हुआ धन वापस लौटा देंगे। व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

आज बुद्धि-विवेक का चतुराई से प्रयोग करेंगे। बैंकिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। 

सिंह

आज समय अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट अपना सकते हैं,लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम सा हो सकता है।

कन्या

आज करियर संबंधी परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। पुराने लंबित मामलों में जीत मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। नई विधाओं को सीखने का प्रयास करें।

तुला

आज कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।

वृश्चिक

आज व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। रक्तचाप के रोगी अपने खानपान का ध्यान दें। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है।

धनु

आज आपको अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। नए कारोबार की शुरुआत करने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम की बारीकियों में ध्यान दें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। 

मकर

आज अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं।

कुंभ

आज नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में परेशानी होने की आशंका है। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा।

मीन

आज नौकरी में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। आपका मनोबल कुछ कमजोर हो सकता है। विदेश यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनंदित रहेंगे।