आज का राशिफल। 9 अगस्त, 2024

 आज का राशिफल। 9 अगस्त, 2024

मेष     

आज सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, लेकिन आपको अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। संपत्ति विवादों में समझौता हो सकता है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें।

वृष

आज पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग किसी चिंतन को लेकर विचारशील रहेंगे। आपका बुद्धिमान लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापार में लाभ होगा।

मिथुन

आज पुराने ऋण के कारण थोड़े चिंतित होने की संभावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शांत और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। सामाजिक कार्यों के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। योग व प्राणायाम से मन को संतुलित रखें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।

सिंह

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। योग व प्राणायाम से मन को संतुलित रखें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।

कन्या

आज अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। नई जॉब ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

तुला

आज आवश्यक न हो तो लंबी यात्रा न ही करें। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनाएं। मन चंचल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आर्थिक कारण को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। 

वृश्चिक

आज युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु

आज जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें।

मकर

आज व्यापार को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बॉस आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

कुंभ

आज नया काम शुरु न करें। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरुष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। समाज में आपका वर्चस्व कम हो सकता है। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

मीन

आज आपकी योजनाएं समय पर पूर्ण होंगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है। पूर्व में की गई मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।