मूंढपांडे गोलीकांड : एक हफ्ते बाद भी पुलिस खाली हाथ, दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस महकमा शांत

जांच एजेंसी व पुलिस की पांच टीमें नहीं लगा पाईं आरोपियों का सुराग, दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस महकमा शांत

मूंढपांडे गोलीकांड : एक हफ्ते बाद भी पुलिस खाली हाथ, दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस महकमा शांत

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में परिवार पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार चल रहे हैं। जांच एजेंसी व पुलिस की पांच टीमें मुख्य व अन्य आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाईं हैं। दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमा शांत हो गया है। वहीं मीडिया के सवाल पूछने पर आलाधिकारी बचते नजर आते हैं।

बता दें, थाना क्षेत्र के गांव शमदी शिवपुरी में 26 जून की आधी रात को कुछ दबंगों ने महिला के अपहरण की नाकाम कोशिश के बाद परिवार पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था। जिसमें पिता-पुत्र व बेटा घायल हुए थे। घटना के बाद मुख्य आरोपी मुस्लिम व अन्य उसके साथी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुस्लिम समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक जुलाई को तड़के पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जहां पर एक के पैर में गोली लगी है। दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमा शांत हो गया है। 

वहीं जांच एजेंसियों के साथ पुलिस की पांच टीमें अभी तक मुस्लिम समेत अन्य आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं लगा पाईं हैं। प्रकरण में मीडिया के सवाल पूछने पर आला अधिकारी बचते नजर आता हैं। हालांकि, पुलिस व प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी के घरों को बारी-बारी से बुलडोजर से ध्वस्त किया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: बेखौफ दबंगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल...हायर सेंटर रेफर