कासगंज: पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया अभ्यास 

एसपी ने पुलिस परेड का किया निरीक्षण, दिए निर्देश 

कासगंज: पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया अभ्यास 

कासगंज, अमृत विचार। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों द्वारा परेड के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया। एसपी ने परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।  

एसपी अपर्णा रजत कौशिक सुबह पुलिस लाइन पहुंची। लाइन में पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों की सक्रियता और सजगता को परखा। पुलिस कर्मियों ने बल्वा ड्रिल, एंटी राइट गन सहित दंगा नियंत्रण के अन्य उपकरणों का अभ्यास किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए आरआई को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सफाई को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने मैस में बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता को भी देखी। लाइन में खड़े पुलिस वाहनों का लॉग बुक चेक। डायल 112 के वाहनों के संचालन को देखा। आरआई से कहा कि वाहनों के संचालन में समय की बाध्यता तय की जाए। रख-रखाव भी बेहतर हो। सीओ अजीत चौहान, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें। कासगंज: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत रोपे गए पौधे