Auraiya: पेड़ पर लटका मिला रिटायर्ड फौजी का शव...एक दिन पहले ही परिवारिक विवाद में भाइयों के बीच हुई थी पंचायत

छोटे भाई ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया

Auraiya: पेड़ पर लटका मिला रिटायर्ड फौजी का शव...एक दिन पहले ही परिवारिक विवाद में भाइयों के बीच हुई थी पंचायत

औरैया, अमृत विचार। रिटायर्ड फौजी का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। खेतों की तरफ गए छोटे भाई ने शव लटका देख शोर मचाया। जिससे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से छोटे भाई ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही परिवारिक विवाद में भाइयों के बीच पंचायत हुई थी।

अछल्दा थानाक्षेत्र के ग्राम नगला भोज निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र सरनाम सिंह 65 वर्ष का शुक्रवार उनके ही खेत पर लगे आम के पेड़ पर शव लटका हुआ था। सुबह उनका छोटा भाई विनोद कुमार खेतों की तरफ गया तो उसने अपने भाई को पेड़ पर एक रस्सी पर लटका हुआ देखा तो शोर मचा दिया। जिससे अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ के नीचे उतारा गया। मृतक फ़ौज से रिटायर्ड होने के बाद अकेले ही गांव में रहता था। जबकि उनका परिवार ग्वालियर में रहता है।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही जमीन बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद में पंचायत हुई थी। जिसमें समझौता हो गया था। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: दिनदहाड़े स्टैंड संचालक की गोली मारकर नृशंस हत्या...उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात

ताजा समाचार

Exclusive: घरेलू उत्पाद और नगरीय निकाय भी बनेंगे मददगार; प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पहुंचाएंगे एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य के पार
अयोध्या: बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
अयोध्या: अख्तियारपुर-मरौचा प्रधानमंत्री सड़क गड्ढों में तब्दील, दर्जन भर गांव के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
चाचा पर भतीजे की हत्या का आरोप : कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
हल्द्वानी: सक्षम हुआ दमकल, आपदा से लड़ने को मिले उपकरण...
Kanpur Dehat: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पैदल मार्च कर शिक्षकों ने की नारेबाजी...मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा