कासगंज: एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे 

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुई विचार गोष्ठी 

कासगंज: एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे 

कासगंज, अमृत विचार। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। 

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने गोष्ठी का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के चलते संस्थापक के बलिदान दिवस की पर गोष्ठी हुई है।

एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। गोष्ठी को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, केत सिंह वर्मा, अनिल पुंढीर, रमेश साहू, महेंद्र सिंह राना, बॉबी कश्यप, राजवीर सिंह भल्ला ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया।

संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, शिवकुमार भारद्वाज, उत्तमचंद्र पाथरे, अनुरोध प्रताप सिंह, डा. बीडी राणा, योगेंद्र चौहान, रविंद्र ब्रह्मचारी, बृजेश वर्मा, नीरज किशोर मिश्रा, संपूर्णानंद भारद्वाज, शरद गुप्ता, संजय मूना, सुशील सोलंकी, अर्जुन बैस, सुनील गुप्ता, मनोज चौहान, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें। कासगंज: पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया अभ्यास 

ताजा समाचार

Etawah: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटलों पर चला स्वास्थ्य विभाग का चाबुक; जिले में सील किए गए इतने हॉस्पिटल...
कासगंज: खतरे में देश के भविष्य! बिना फायर एनओसी के चल रहे स्कूल, प्रशासन मौन
Etawah: मत्स्य विभाग के कार्यालय में सूचना पट न देखकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का चढ़ा पारा...CDO को जांच कराने के दिए आदेश
हल्द्वानी: पुलिस वाला बनकर की महिला से अश्लीलता, WhatsApp DP में अफसर की फोटो
UP News: डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन, मांगे न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
बनबसा: भारत-नेपाल सीमा पर तीन दिनों से यातायात बंद