![कासगंज: जर्जर मकान में जीवन यापन करने को विवश है दिव्यांग महिला, नहीं मिला सरकारी योजना का लाभ](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/0171.jpg)
बदायूं: हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान गिरी दीवार, बच्ची की मौत, एक घायल
![बदायूं: हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान गिरी दीवार, बच्ची की मौत, एक घायल](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/0161.jpg)
विजय नगला, अमृत विचार। सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही दो सगी बहनों के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। दोनों बहनें उसके नीचे दब गईं। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों बहनों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव दियोरीजीत का है। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे अरविंद की 6 साल की बेटी स्वाती और 3 साल की बेटी नन्हीं उनके घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। हैंडपंप के पास ही नसीम का कच्चा मकान था। जिसकी दीवार अचानक दोनों बहनों के ऊपर गिर गई। वह दोनों दीवार के मलबा में दब गईं।
ये भी पढ़ें। बदायूं: मस्जिद के सामने बारात निकालने का विरोध, पत्थरबाजी का आरोप