कासगंज: जर्जर मकान में जीवन यापन करने को विवश है दिव्यांग महिला, नहीं मिला सरकारी योजना का लाभ

कासगंज: जर्जर मकान में जीवन यापन करने को विवश है दिव्यांग महिला, नहीं मिला सरकारी योजना का लाभ

कासगंज, अमृत विचार। विकास खंड सहावर क्षेत्र के गांव बढारी कला में दिव्यांग महिला जर्जर मकान में जीवन यापन करने के लिए विवश है। उसे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। गुरुवार रात को हुई बारिश से उसके मकान की छत गिर गई। हादसा होते होते बाल बाल टल गया।

गांव बढारी कला की दिव्यांग बेगम के पति की लगभग 14 वर्ष पूर्व मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में ही पुराने और जर्जर मकान में रह रही है। बीती रात को हुई बारिश से उसके मकान की छत की मकान की पटियां भी टूट कर नीचे आ गई। यह इंतेफाक था कि कोई हादसा नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि उसे अभी तक किसी भी प्रकार की योजना का लाभ नहीं मिला है, केवल उसे दिव्यांग पेंशन ही उसे मिलती है।

इस पेंशन से उसके परिवार का गुजारा नहीं होता। उसके पास कोई भी कृषि भूमि नहीं है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विकलांग महिला की हरसंभव मदद की गुहार लगाई है। मांग करने वालों में कैलाश चंद्र, रामबाबू, अनिल, विजय पाल, साहब सिंह, सत्यपाल, प्रदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें। कासगंज: झुलती विद्युत लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत