VIDEO : खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' के Song 'Gajab Jeevan Jihi' ने मचाया धमाल, एक दिन में मिले 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

VIDEO : खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' के Song 'Gajab Jeevan Jihi' ने मचाया धमाल, एक दिन में मिले 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 के गाना गजब जीवन जिही को एक दिन में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गये हैं। गजब जीवन जिही गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा जारी किया गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव और माही श्रीवास्तव की जोड़ी नजर आ रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वही इसका लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। इस गाने को महज एक दिन में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए है। 

खेसारी लाल यादव ने गाने को इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है और कहा कि मैं आगे भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करता रहूंगा। गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह गाना हमारी उम्मीदों से भी ज्यादा अच्छा बना है इसलिए हमने सबसे पहले इसे रिलीज करने के बारे में सोचा और नतीजा आपके सामने हैं। गाने ने महज कुछ समय में मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। गाने को दर्शकों ने रिलीज के साथ ही सर आंखों पर उठा लिया है। इसमें गाने में आपको हर फेलेवर मिलेगा। गाने के शूट के समय को हमने बहुत ज्यादा एन्जॉय किया था। और आज दर्शक इसे देखकर एन्जॉय कर रहे हैं। गाने की इस सफलता के लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

 निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि संघर्ष 2 अपने आप में एक अलग फिल्म होने वाली है, जो दर्शकों को एक अलग ही अहसास करने वाली है। क्योंकि फिल्म में आपको इमोशन, एक्शन और बेहतरीन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। हमने फिल्म को देश से लेकर विदेश तक शूट किया है। जो दर्शकों को फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म के सभी गानों में से एक को आज रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव है, जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान की अहम भूमिका है।संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।