लखनऊ : दबंगों ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत

लखनऊ : दबंगों ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत

लखनऊ। खेत में काम कर रहे बुजुर्ग मां-बाप को बहन के साथ खाना देने जा रही गर्भवती को दबंगों ने पीट दिया। जब दोनों बहनों ने विरोध किया। तब दबंगों ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी। उसे रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया …

लखनऊ। खेत में काम कर रहे बुजुर्ग मां-बाप को बहन के साथ खाना देने जा रही गर्भवती को दबंगों ने पीट दिया। जब दोनों बहनों ने विरोध किया। तब दबंगों ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी। उसे रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों ने गोसाईंगज थाने में दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

गोसाईंगज थानाक्षेत्र के सठवारा गांव निवासिनी कोमल ने बताया कि नगराम के मोती पुरवा गांव में उसका मायका है। वह अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार की रात करीब 08 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ खेत में काम कर रहे बुजुर्ग मां-बाप को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी। इ इसी बीच गांव में रहने वाले दयाराम व उसके परिवार ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। रास्ता घेरने पर दोनों बहनों ने विरोध किया तब आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी।

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और रक्तस्राव होने लगा। दबंगों ने पीड़िता की बहन को लात-घूंसों से पीट दिया। पीड़िता छह महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी पीड़िता को गांव में दोबारा न दिखने की धमकी देते हुए भाग निकले। आनन-फानन पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजनों ने दयाराम समेत पत्नी, बेटे और पुत्रवधु के खिलाफ गोसाईंगज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जमीनी विवाद में हथियारों से लैस दबंगों ने गिराया गरीब का घर, पुलिस ने शुरू की जांच