बहराइच: जमीनी विवाद में हथियारों से लैस दबंगों ने गिराया गरीब का घर, पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच: जमीनी विवाद में हथियारों से लैस दबंगों ने गिराया गरीब का घर, पुलिस ने शुरू की जांच

मटेरा/बहराइच। जमीनी विवाद में दबंगों ने एक गरीब का घर रविवार शाम को गिरा दिया। इसके बाद घर में सामान तोड़फोड़ किया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नत्था पुरवा दाखिला राघवजोत निवासी फुलझड़ी पत्नी याकूब ने राम गांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव …

मटेरा/बहराइच। जमीनी विवाद में दबंगों ने एक गरीब का घर रविवार शाम को गिरा दिया। इसके बाद घर में सामान तोड़फोड़ किया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नत्था पुरवा दाखिला राघवजोत निवासी फुलझड़ी पत्नी याकूब ने राम गांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले रियासत खां, सिकंदर खां, सबरान खां, मून खां, पुत्रगण लतीफ खां व गोबरे खां पुत्र सलीम खां, सब्बू खां पुत्र सुलेमान सहित लगभग 30 से 40 लोग लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और सभी को घर के अंदर बांध दिया।

घर में रखा सामान तोड़ दिया व मकान गिरा दिया। घर में रखा हुआ सारा सामान नष्ट कर दिया जेवरात, अनाज सहित बर्तन भी लेकर चले गए। आरोप लगाया है कि लाखों रुपए की क्षति हुई है। 112 नंबर पर व स्थानीय राम गांव थाने में सूचना दिया तो पुलिस मौके पर पहुंची छूटा हुआ सामान ट्रॉली आदि को अपने कब्जे में लेकर वीडियोंग्राफी बनाया और थाना राम गांव में लेकर चले गए। फुलझड़ी ने आरोप लगाया है कि थाने में भी विपक्षी की साजिश के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

इसी प्रकरण में रविवार को उप जिलाधिकारी महसी रामदास नत्था पुरवा पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि यह है जमीनी विवाद है और सिविल कोर्ट में मामला चल रहा है कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे लागू कराया जाएगा।इस दौरान राम गांव थाने की पुलिस भी मौजूद रही। एसडीएम महसी ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए किसी भी प्रकार का आपसी विवाद ना होने पाए। इस दौरान राम गांव थाने की पुलिस व लेखपाल मदन गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद शुक्ला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: जमीनी विवाद में हुई महिला की मौत, पति से चल रहा था विवाद