बदायूं: घर में घुसकर हमला, फरसा से कटी युवक की नाक

बदायूं, अमृत विचार : कादरचौक थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव निवासी योगेश कुमार उनसे रंजिश मानता है। बीते गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे वह घर पर खाना बना रही थी। योगेश, दीपेंद्र, ज्ञान देवी, शांति देवी, दिभारानी, विभा और छह अन्य लोग घर में घुस आए। महिला की देवरानी के बाल पकड़कर खींचा। पुत्रवधु को जमीन पर गिरा दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर पति को फरसा मार दिया। इससे उनकी नाक कट गई। आरोपियों ने लात-घूसे और लाठी-डंडों से मारपीट की। उनके पास नाजायज असलाह थे। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और बीच बचाव किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने अपने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सैफई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- बदायूं : 2,388 विद्यार्थियों ने छोड़ी गृह और रसायन विज्ञान की परीक्षा