बहराइच: घर से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, शरीर पर नाखून के निशान, हत्या की आशंका

बहराइच: घर से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, शरीर पर नाखून के निशान, हत्या की आशंका

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बढ़ैया गांव निवासी एक किशोरी अपनी सलामती के लिए व्रत थी, लेकिन नवरात्र में ही उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। जिस स्थिति में शव मिला है, उससे और कई आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़ैया मुंघरिया गांव निवासी काजल (14) पुत्री जीतराम नवरात्र में नौ दिनों की व्रत थी। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को काजल ने माता पिता और अन्य लोगों का खाना बनाया। इसके बाद वह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी हैंडपंप पर स्नान करने के लिए गई।

चाचा ने बताया कि स्नान करने के बाद काजल गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करने के लिए जाती थी। लेकिन स्नान करने जाने के दौरान वह लापता हो गई। उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे तो सभी प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित तालाब में काजल का शव देखा। इस पर परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाचा ने बताया कि भतीजी के शरीर पर नाखून से खरोच के निशान हैं। चोट के कई जगह निशान हैं। ऐसे में हत्या की गई है। दरिंदगी की भी आशंका लोग जाता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।

अपहरण के बाद हुई हत्या

मृतक काजल के चाचा ने बताया कि भतीजी नवरात्र पूजा पंडाल में स्नान करने के बाद ही जाती थी। कल भी स्नान करने के दौरान उसका अपहरण हुआ। इसके बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को भी बाग और तालाब में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला। वहीं शनिवार को घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में शव मिला।

यह भी पढ़ें:-गुजरात के मेहसाणा बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत