आज का राशिफल। 10 अगस्त, 2024

आज का राशिफल। 10 अगस्त, 2024

मेष

आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतरीन रहने वाली है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृष

आज दुर्व्यसनों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम के समय रुके हुए सरकारी मामले हल होने की संभावना बन रही है। ब्याज में उधार धन देने वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिथुन

आज दूसरों के साथ दिखावा करने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखना चाहिए। परिजनों का सहयोग लेना न भूलें। उच्च शिक्षा में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।

कर्क

आज संपत्ति के मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। छात्रों को किसी विषय को समझने में कठिनाई अनुभूत होगी। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। दिनचर्या थोड़ी अनियमित रहने की संभावना है। बड़े भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे।

सिंह

आज आपके सपने साकार हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें। सीनियर्स आपको अच्छा सहयोग देंगे। मन में किसी तरह की दुविधा दूर होगी। सगे संबंधियों का घर पर आगमन हो सकता है।

कन्या

आज आप जिन कार्यों को सरल समझ रहे थे वो आपको परेशान कर सकते हैं। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर कम हो सकता है। इसीलिए आपको अपने प्रदर्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

तुला

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। घर में कोई धामिक आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक

आज मीडिया से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के शुरुआती भाग में करना सुखद होगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अनावश्यक और कम जरूरी कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है।

धनु

आज स्वास्थ्य समस्या की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बच्चे ऑनलाइन गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर

आज आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। अपना गुस्सा बच्चों पर निकालने से बचें। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यापार बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ

आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। दूसरों से आगे निकलने के लिए काफी मेहनत करेंगे। आप स्वयं को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर बढ़ सकती हैं।

मीन

आज बदलते हुए मौसम को लेकर सावधान रहें। स्वभाव में अपरिपक्वता के कारण आपका प्रभाव कमजोर होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका है।