Unnao: तिरंगा यात्रा की सफलता को स्थापित हुआ सेल्फी प्वाइंट, भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने सेल्फी लेकर किया उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने सेल्फी लेकर किया उद्घाटन

Unnao: तिरंगा यात्रा की सफलता को स्थापित हुआ सेल्फी प्वाइंट, भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने सेल्फी लेकर किया उद्घाटन

उन्नाव, अमृत विचार। नर सेवा-नारायण सेवा संस्था के तत्वावधान में बीते कई सालों से स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को शहर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को निराला उद्यान के सामने बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन हुआ। 

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार कटियार व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से बनाए गए अस्थाई सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत कराई। इस दौरान तिरंगा यात्रा संयोजक आयोजन संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने अतिथियों को भरोसा दिलाया कि इस बार गत वर्षों की तुलना में अधिक भव्यता से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 

कार्यक्रम स्थल पहुंचे अतिथियों से पहले भारत माता के चित्र की आरती कराई गई। इसके बाद दोनों अतिथियों ने फीता काटकर सेल्फी प्वाइंट के उद्घाटन की रश्म पूरी कर अपने मोबाइल से स्वयं सहित अन्य लोगों की सेल्फी ली। तिरंगा यात्रा के संयोजक ने कहा कि यात्रा में 151 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज सहित आर्मी बैंड व विभिन्न झांकियां लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगी। 

साथ ही मौजूद युवाओं से सेल्फी प्वाइंट से ली गई सेल्फी को अधिक से अधिक मित्रों तक पहुंचाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होने को प्रेरित करने की अपील की। तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक पखवाड़े से घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 

इस दौरान जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, शिव सेवक त्रिपाठी, पूर्व सैनिक परीक्षित अवस्थी, दीपू तिवारी, मनोज, मुकेश दीक्षित, मनीष अवस्थी, सुधीर तिवारी, निशांत शुक्ला, अवधेश दीक्षित, सुरेश सिंह सेंगर, राकेश राजपूत, अवनीश तिवारी, अमित तिवारी, विकास सिंह सेंगर, राघवेन्द्र पांडेय, सुनील भदौरिया, आरके मिश्रा, दीपू तिवारी, आलोक शक्ला,  अभिषेक तिवारी, धर्मेद्र शुक्ला, चहेल तिवारी, अभि तिवारी, मनोज, राम तिवारी, सूर्यम शुक्ला, आयुष सोनी व सुरेश वर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Unnao से कई बार उठ चुकी अव्यवस्थाओं की ‘लपटें’...स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने से कई लोग लखनऊ में कर चुके आत्मदाह का प्रयास