Kanpur News: Deputy CM बृजेश पाठक ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत...कही ये बड़ी बात

कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

Kanpur News: Deputy CM बृजेश पाठक ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत...कही ये बड़ी बात

कानपुर, अमृत विचार। जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दूसरा चरण का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा। अभियान की शुरुआत सोमवार को कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। जिसकी पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अभियान में शामिल 12 सहयोगी विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने कर ली थी। 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अभियान की शुरुआत

सीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई और इसके साथ स्टॉप डायरिया अभियान का भी संचालन किया गया। सोमवार को अभियान की शुरुआत कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले- अभियान का संचालन और प्रसार प्रचार किया जाए

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अभियान का संचालन और प्रसार प्रचार किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग भी की जाएं। किसी भी प्रकार की बीमार फैले नहीं, डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए छिड़काव का निरंतर किया जाना जरूरी है।

सीएमओ बोले- नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग होगी

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में सोमवार यानी आज से राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। सीएमओ डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभाग ने तैयारियां कर ली गई है। सभी विभागों को शासन से प्राप्त निर्देशों के बारे में अवगत करा दिया गया है। सभी रिपोर्ट को ई-कवच पोर्टल पर फीड किया जाएगा और परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी भी बनाई जाएगी, जिसकी नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग होगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: तेजस राजधानी पर पथराव, टूटे शीशे...यात्रियों में अफरातफरी, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप