![बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मछली पालक की मौत](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/32654321654.jpg)
Bareilly News: नाथ नगरी कॉरिडोर को मिलेगा भव्य रूप, 25 करोड़ रुपये जारी
![Bareilly News: नाथ नगरी कॉरिडोर को मिलेगा भव्य रूप, 25 करोड़ रुपये जारी](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/ततििि.jpg)
बरेली, अमृत विचार। नाथ नगरी कॉरिडोर को नव्य और भव्य रूप देने की तैयारी जल्द शुरू होगी। शासन ने इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। हालांकि, अभी निर्माण एजेंसी तय नहीं हुई है।
इंद्रधनुषी रंग से सातों मंदिरों को जोड़ने वाले सात सर्किट तैयार किए जाएंगे। सभी सर्किटो में अलग-अलग रंग होंगे। नाथ कारिडोर में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के एक ही डिजाइन और एकरूपता के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
स्ट्रीट लाइट में होंगे शिव के प्रतीक चिह्न, नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सर्किट होंगे एक समान
सातों नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सर्किट पर स्ट्रीट लाइट में शिव के प्रतीक चिह्न लगाए जाएंगे। इनमें सातों सर्किटों की अलग पहचान के लिए डमरू, त्रिशूल, त्रिपुर, नंदी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़क पर कंट्रोल्ड एलिवेशन कराया जाएगा। एक से दूसरे नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सातों सर्किट को एकरूपता लाने के लिए दोनों ओर बिल्डिंग एक ही रंग में नजर आएंगी।
फोकस वॉल पर होगा शिव के विभिन्न स्वरूपों का मनोरम चित्रण
शहर के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर फोकस वॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी नाथ नगरी के सांस्कृतिक विरासत और उसके आध्यात्मिक महत्व को समझ सके। फोकस वाल में शिव के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
शहर के प्रमुख चौराहों का भी होगा विकास
नाथकॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों का भी विकास किया जाएगा। शिव के विभिन्न स्वरूपों की स्थापना की जाएगी। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नाथकॉरिडोर की अवधारणा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया था। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार, वीसी बीडीए मानिकनंदन ए, सचिव योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे थे।
ये भी पढे़ं- बरेली गोलीकांड: राजीव राणा और आदित्य की मदद करने वाले पुलिस के निशाने पर