लखीमपुर-खीरी: दुर्गा गौढ़ी जंगल के पास मृत मिला नर तेंदुआ
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: दुधवा बफर जोन वन रेंज धौरहरा और वन रेंज सुजौली बहराइच की सीमा पर एक पांच माह का नर तेंदुआ मृत पाया गया। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ के शव को धौरहरा लाई जहां डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
धौरहरा वन रेंज के दुर्गा गौढी गांव के पास सुजौली वन रेंज जनपद बहराइच सीमा पर एक नर तेंदुआ मृत देखा गया। पहले सुजौली वन रेंज के अधिकारियों ने बहराइच डीएफओ को सूचना दी। फिर धौरहरा सीमा में होने के चलते धौरहरा वन रेंज के अलावा डीएफओ खीरी शौरीष सहाय को वन कर्मियों ने सूचना दी।
एसडीओ मनोज तिवारी के मुताबिक तेंदुए की उम्र करीब छह माह है। शरीर पर कहीं चोटों के निशान नहीं मिले। मौत का कारण आंतरिक अंग खराब होना है, बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए आई वी आर बरेली भेजा गया।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: किसानों ने दिया शपथ पत्र, बोले- जमीन जबरन ली तो करेंगे आत्मदाह