![Delhi: केजरीवाल की रिहाई को लेकर AAP ने BJP मुख्यालय के निकट किया प्रदर्शन](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/बीज्र.jpg)
CM भगवंत मान ने कहा- अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं
![CM भगवंत मान ने कहा- अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/खककीीूबह.jpeg)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने कहा, ''ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है। अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं जितना मर्जी अत्याचार आप करें। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत से जमानत के बाद भाजपा के इशारे पर सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई का खुला दुरुपयोग है।''
ये भी पढे़ं- संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा- संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था आपातकाल