बहराइच : आरटीओ ने आठ वाहन किया सीज, पांच लाख जुर्माना भी लगाया

बहराइच : आरटीओ ने आठ वाहन किया सीज, पांच लाख जुर्माना भी लगाया

बहराइच, अमृत विचार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार डबल डेकर बस समेत आठ वाहनों को सीज कर दिया है। लाखों रूपये जुर्माना भी लगाया है।

जिले के विभिन्न मार्गों पर अवैध डग्गामार बसों का संचालन होता है। यही वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आरटीओ ओपी सिंह ने रूपईडीहा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन के साथ वाहनों की जांच की।

आरटीओ ने बताया कि रूपईडीहा में चार बस डबल डेकर और चार मॉल वाहक वाहन पर कार्यवाई हुई है। इनमें तीन बस रूपईडीहा और , एक नानपारा फल मंडी में पकड़ा गया। चार मॉल वाहक ओवर लोड होने के चलते सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से 576000 का सम्मान शुल्क वसूला गया। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश

ताजा समाचार

Unnao: दही थाने का भवन 6 माह पूर्व बनकर तैयार, फिर भी बारिश के मौसम में भीगेंगे पुलिस कर्मी
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम से की मुलाकात, सामने आया वीडियो
Hamirpur: वृद्ध की सोते समय धारदार हथियार से हत्या; दूसरे कमरे में सो रहा पुत्र हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
Unnao: घर के दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पैसों के लेनदेन को लेकर था विवाद, तीनों आरोपी फरार
देहरादून: तीन बार टेंडर निकालने के बाद भी कोई हेली कंपनी आने को तैयार नहीं...कैसे हो आपदा में राहत एवं बचाव कार्य