रामपुर: दहेज एक्ट में फंसा कानपुर का परिवार, सात पर FIR...महिला का जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

रामपुर: दहेज एक्ट में फंसा कानपुर का परिवार, सात पर FIR...महिला का जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

रामपुर, अमृत विचार: दहेज की खातिर महिला को मारपीट करके घर से निकालने के मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने  सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के  बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रोजा विला कालोनी निवासी  तहमीना का कहना है कि उसका निकाह 30 मार्च 2008 को  कानपुर  के नया चौक निवासी गौसुल आबेदीन से हुआ था।  शादी  के समय महिला के मायके वालों ने  ससुरालियों को काफी दहेज दिया था। उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे, उससे और दहेज की मांग कर रहे थे। 

इस दौरान महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया,लेकिन ससुराल वाले उसके बाद भी नहीं सुधरे। उसको लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। काफी  परेशान हो जाने के बाद महिला ने वर्ष 2019 में सिविल लाइन थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद ससुरालियों ने बहू को मनाकर उससे केस वापस करा दिया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करा दिया था। 

25 जनवरी 2023 को ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर उसको मारने का  प्रयास किया था। उसके बाद विवाहिता थाने गई,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद महिला मायके आ गई और उसने सारा मामला अपने मायके वालों को बताया।  उसके बाद पीड़िता ने धारा  125 सीआरपीसी  और धारा 12 घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत वाद दायर किया। 

जानकारी मिलने के बाद महिला के ससुराल वालों ने फिर से राजीनामा करा लिया। आरोप है कि महिला के ससुरालियों ने 24 नवंबर 2023  को   आपस में  सोच समझकर महिला के पति  को अपनी संपत्ति  से बेदखल करके महिला को घर से भगा दिया और उसके पति को कहीं पर छिपा दिया। दो दिसंबर 2023 को महिला के ससुराली उसके मायके आ गए। 

ससुरालियों ने कहा कि तुम्हारे पति को हमने कहीं पर छिपा दिया है और इल्जाम तुझ पर ही लगाएंगे। पीड़िता ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी गौसुल, गुलाम गौस,आयशा बेगम, शाजिया, बानो,जैनब,सना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: अश्लील वीडियो बनाकर नगर पालिका कर्मचारी ने जबरन शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज