Farrukhabad: सीएमएस का चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखे डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी; वार्डों का किया निरीक्षण

व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं- डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी

Farrukhabad: सीएमएस का चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखे डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी; वार्डों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी ने जिला अस्पताल लोहिया के सीएमएस का चार्ज संभाल लिया। इसके बाद वह इमरजेंसी सहित कई वार्डो का निरीक्षण करने निकले। व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पुरुष के डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया। द्वितीय तल पर ऑर्थो वार्ड ,सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड ,सहित ओटी में पहुंचकर मरीज से बात की। वहीं स्टॉफ को भी कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त सीएमएस सीएमएस डॉक्टर अशोक ने बताया कि व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं है। साफ-सफाई की काफी दिक्कत है। कई अन्य समस्याएं भी मिली है। जिनको ठीक कराने के लिए काम किया जाएगा। तीमारदारों के मरीज के स्ट्रेचर खींचने की सवाल पर बोले कि इस संबंध में वार्ड बॉयो को विशेष निर्देश दिए जाएंगे। 

अगर किसी मरीज का तीमारदार स्ट्रेचर खींचते हुए मिले तो कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रयास करेंगे कि अस्पताल में सभी डॉक्टर कार्य करे, जिससे मरीजों को बेहतर लाभ मिल सके। सीएमएस डॉक्टर राजकुमार गुप्ता के रिटायर्ड होने पर डाक्टर अशोक ने सीएमएस का चार्ज पहले दिन संभाला है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर; हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल में भर्ती