अयोध्या: अष्टमी पर घर-घर पूजी गईं महागौरी, कन्या भोज का हुआ आयोजन

अयोध्या। नवरात्रि की अष्टमी पर सोमवार को दुर्गा माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। सुबह से ही मंदिरों व देवी पंडालों में पूजन अर्चन करने वालों का तांता लगा हुआ है। ‘सर्वमंगल मांगल्यै शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते’ के स्वर पंडालों और सिद्धपीठों में गूंज रहे हैं। अष्टमी पर श्रद्धालु …
अयोध्या। नवरात्रि की अष्टमी पर सोमवार को दुर्गा माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। सुबह से ही मंदिरों व देवी पंडालों में पूजन अर्चन करने वालों का तांता लगा हुआ है। ‘सर्वमंगल मांगल्यै शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते’ के स्वर पंडालों और सिद्धपीठों में गूंज रहे हैं। अष्टमी पर श्रद्धालु व्रत भी रखे हैं।
छोटी देवकाली, बड़ी देवकाली, मरी माता, पाटेश्वरी देवी, रुदौली के कामाख्या भवानी, कुशमाहा के अष्टभुजी माता आदि मंदिरों में पूजा को भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्तों ने मां को नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। व्रतधारी महिलाओं ने कन्या पूजन भी किया। करीब 1800 देवी पंडालों में भी कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मानक अनुसार मध्यान्ह भोजन न दिये जाने पर प्रधानाध्यापिका निलम्बित