रायबरेली: अमृत महोत्सव में अखंड भारत का सपना सच करने की भरी गई हुंकार

रायबरेली: अमृत महोत्सव में अखंड भारत का सपना सच करने की भरी गई हुंकार

रायबरेली। सोमवार को जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  विद्यालय की छात्राओं की ओर से अखंड भारत का नक्शा बनाया गया। इस अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश और तिब्बत, अफगानिस्तान  नक्शे में दर्शाया गया। कार्यक्रम …

रायबरेली। सोमवार को जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  विद्यालय की छात्राओं की ओर से अखंड भारत का नक्शा बनाया गया। इस अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश और तिब्बत, अफगानिस्तान  नक्शे में दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए अखंड भारत के नक्शे की सराहना करते हुए कहा कि भारत देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। देश में अमृत महोत्सव के कार्यक्रम चल रहे हैं, अखंड भारत देश के ही कुछ गद्दार जो विदेशों से मिल गए जिसके कारण भारत गुलाम हुआ और भारत माता के टुकड़े हो गए। उन्होंने आजादी के पहले पाकिस्तान बंटवारे की याद दिलाते हुए कहा कि 1947 में पाकिस्तान से हिंदुओं को काट कर ट्रेन से भेजा गया वह दर्दनाक मंजर था। उसको हम लोग कभी भुला नहीं सकते।

पढ़ें- हरदोई: पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने बताया कि भारत विश्व गुरु है गुरु रहेगा आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा होती है जो देश पहले भारत की आलोचना किया करते थे आज वह भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से भारत माता की आरती वंदे मातरम गाया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक अमर सिंह राठौर, खंड कार्यवाह  रामजी जायसवाल, अमृत महोत्सव खंड संयोजक विनय त्रिवेदी, बौद्धिक प्रमुख शिवपाल यादव, सह बौद्धिक प्रमुख हरिकेश सिंह,  संपर्क प्रमुख रामेश्वर सिंह, राजाराम लोधी, रविंद्र शर्मा विस्तारक मधुमय सहित विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे।