मथुरा: ई-रिक्शा चालकों का वृंदावन में प्रवेश होगा बंद

मथुरा: ई-रिक्शा चालकों का वृंदावन में प्रवेश होगा बंद

मथुरा, अमृत विचार। शनिवार एवं रविवार को वृंदावन में बड़ी संख्या में बांके बिहारी के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। एक साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण वृंदावन में जाम की समस्या बन जाती है। जाम की समस्या से निपटने के लिए पूर्व में अधिकारियों ने कई प्रयोग किए, लेकिन …

मथुरा, अमृत विचार। शनिवार एवं रविवार को वृंदावन में बड़ी संख्या में बांके बिहारी के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। एक साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण वृंदावन में जाम की समस्या बन जाती है। जाम की समस्या से निपटने के लिए पूर्व में अधिकारियों ने कई प्रयोग किए, लेकिन अधिकांश प्रयोग सफल नहीं हो पाए। नवागत एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने वृंदावन में चलने वाले सभी ई-रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन कराने का फैसला लिया।

एसएसपी ने अभिषेक यादव ने बताया कि नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत वृंदावन को छह रुटों में विभाजित किया है। चालक अपने मन मुताबिक मार्ग चुन सकता है। इसके लिए टीएफसी (टूरिस्ट फेसीलीटेशन सेंटर) में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक फ्री रजिस्ट्रेशन का कार्य कराया जा रहा है। 22 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होंगे इसके बाद रजिस्ट्रेशन होना बंद हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा चालकों को ही शनिवार एवं रविवार को वृंदावन में ई-रिक्शा संचालन की अनुमति मिलेगी। बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा चालकों को किसी भी कीमत चलने नहीं दिया जाएगा। यदि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा सड़क पर संचालित मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले दिन 25 ई-रिक्शा चालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। गुरुवार को रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: मुड़िया पूर्णिमा मेले में पांच मोबाइल चोर पकड़े