पीलीभीत:  चन्नी मस्ताना ने बिखेरा सुरों का जादू, झूम उठे दर्शक

पीलीभीत:  चन्नी मस्ताना ने बिखेरा सुरों का जादू, झूम उठे दर्शक

पीलीभीत, अमृत विचार। संस्कृति पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव के अंतिम दिन स्टार नाइट ने समां बांध दिया। पंजाबी सिंगर चन्नी मस्ताना और हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार ने सुरों का जादू बिखेरा तो दर्शक झूम उठे। इससे पूर्व बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बांसुरी महोत्सव के तहत मंगलवार को दिन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें रानी अवंतीबाई पब्लिक स्कूल पीलीभीत के बच्चों द्वारा महिला जागरुकता पर ग्रुप डांस, पूर्व माध्यमिक विद्यालय संतोषपुरा के बच्चों द्वारा सोलो डांस, राजकीय हाई स्कूल महोफ के बच्चों ने एकल डांस, कंपाजिट विद्यालय बरहा ने समूह नृत्य, कंपोजिट विद्यालय चौकी मंशा के बच्चों ने एकल डांस, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू के बच्चों ने समूह नृत्य, ज्ञान इंटरनेशनल द्वारा सोलो डांस, आर्य कन्या इंटर कालेज द्वारा पंजाबी सामूहिक नृत्य पेश किया गया। इस दौरान हुई ग्रुप डांस प्रतियोगिता में स्पर्श वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम स्थान, जेएमबी किड्स ने द्वितीय एवं ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुष्प प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विजेता प्रतिभागियों को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, राजेश राय हांडा, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनीता चौरसिया ने सम्मानित किया। अंतिम दिन मंगलवार देर शाम स्टार नाइट का सभी को इंतजार था। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और फिर हरियाणवी गायक रेणुका पवार और पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना ने धूम मचा दी। चन्नी मस्ताना दर्शको के बीच चले गए और उनके पंजाबी गीत सभी को झूमने पर मजबूर कर गए। चन्नी मस्ताना ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं,  लेके पहला -पहला प्यार जादू नगरी से आया कोई जादूगर, मेरी उम्र के नौजवानों दिन लगाना,  ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है मस्ताना है होता है.. ये देश है वीर जवानों का..समेत कई गाने गाए।  युवा मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे। इस मौके पर डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ केकेसिंह, एडीएम वित्त ऋतु पूनिया, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार अर्चि गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: चोरों का पसंदीदा स्पॉट बना ये स्कूल...पांच साल में 11वीं बार ताले तोड़कर चोरी