जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति यानि एनवीएस ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके कक्षा 9 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर …
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति यानि एनवीएस ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके कक्षा 9 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि एनवीएस अपनी शेष सीटों को भरने के लिए यह परीक्षा आयेजित कराने जा रहा है। परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रखें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा।
बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल 8वीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसमें अंग्रेजी से 15 अंक, हिन्दी से 15, मैथ्स से 35 और साइंस से 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी और 2.5 घंटे की अवधि के भीतर आयोजित की जाएगी। जो परीक्षार्थी दिव्यांग होंगे उन्हें परीक्षा के लिए 50 मिनट अधिक समय दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र देना होगा।
जेएनवीएसटी परीक्षा का आयोजन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 9 लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अब यहां आप पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
जिसके बाद डैशबोर्ड पर एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपका हॉल टिकट डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद छात्र जेएनवी एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9वीं डाउनलोड करें और इसे परीक्षा हॉल में ले जाएं।
इसे भी पढ़ें-
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित की