देशभक्ति के रंग में रंगी पीतल नगरी, लहराया तिरंगा और गूंजे भारत माता के जयकारे

देशभक्ति के रंग में रंगी पीतल नगरी, लहराया तिरंगा और गूंजे भारत माता के जयकारे

मुरादाबाद,अमृत विचार। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर हर ओर उल्लास और उमंग से आजादी का जश्न मनाया गया। सरकारी भवनों, अर्द्ध सरकारी, निजी संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी गई। राष्ट्रगान के बाद वीर शहीदों को नमन कर आजादी के मूल्यों की रक्षा करने का नागरिकों ने संकल्प लिया। आयुक्त …

मुरादाबाद,अमृत विचार। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर हर ओर उल्लास और उमंग से आजादी का जश्न मनाया गया। सरकारी भवनों, अर्द्ध सरकारी, निजी संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी गई। राष्ट्रगान के बाद वीर शहीदों को नमन कर आजादी के मूल्यों की रक्षा करने का नागरिकों ने संकल्प लिया।


तिरंगा फहराते मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह

आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान कर हमें आजाद भारत सौंपा। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की रक्षा करने और निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपना कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। पंचायत भवन परिसर में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने झंडारोहण करने के बाद तिरंगे का अभिवादन किया। उन्होंने परिसर में पौधा रोपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर उसे सैल्यूट किया। देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द की रक्षा करने का संकल्प लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इसकी शपथ दिलाई।

पंचायत भवन परिसर में पौधा लगाते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरीशहर के हर स्कूल, कालेजों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता का जयघोष और वंदेमातरम की गूंज से देशभक्ति का रंग हर ओर दिखा।

नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल ने झंडारोहण किया। नगर आयुक्त संजय चौहान, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय आदि ने तिरंगे का अभिवादन कर निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से खुद के साथ ही कर्मचारियों को भी कर्त्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया। वहीं शहर के मदरसा जामिया नईमिया में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।

बिजली विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा
आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य अभियंता कार्यालय मुरादाबाद से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा मुख्य अभियंता कार्यालय दिल्ली रोड से मंडी समिति तक चली।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त संजय चौहान।
नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त संजय चौहान।

शहीदों स्मारकों पर अधिकारियों ने नवाया शीष
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर सिर झुकाया।थाना गलशहीद पर नवाब मज्जू खां की मजार पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर भी नमन कर जिलाधिकारी ने उन्हें याद किया।

शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते जिलाधिकारी
थाना गलशहीद पर नवाब मज्जू खां की मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह

राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पाकबड़ा पर सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद-बरेली और नगीना सांसद गिरीश चंद्र, सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश आदि ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान निर्मल सिंह सागर, ऋषिपाल सिंह, सतपाल कश्यप, इरशाद सैफी, कमरे आलम, चंद्रपाल सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान पार्टी के सांसद, विधायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

झंडारोहण कर शहर की स्वच्छता का संकल्प
पुराने शहर के 20 वार्डों की सफाई कार्य कर रही लायन कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अभिषेक बाजपेयी ने झंडारोहण किया। उन्होंने बेहतर तरीके से डोर टू डोर कूड़ा उठाने और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प सफाई मित्रों को दिलाया। देशभक्ति गीत, भाषण आदि के माध्यम से आजादी के लिए हुए संघर्ष का चित्रण किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण हर्षोल्लास से आयोजन समाप्त किया गया।

डींगरपुर में भी निकाली तिरंगा यात्रा

डींगरपुर में भी निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर धूम धाम से आजादी का जश्न मनाया गया। डींगरपुर के मुख्य चौराहे पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान में बतौर मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार सिंह एसएचओ कोतवाली मैनाठेर उपस्थित रहे। साथ ही अभिनव देशवाल चौकी प्रभारी डींगरपुर, एवं समस्त पुलिस स्टाफ पुलिस चौकी डींगरपुर मौजूद रहे। वहीं उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार सदस्य एवं सयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पश्चिम एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हाजी जहीर अहमद नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हम सब को एक होकर मनाना चाहिए। यही हमारी एकता को दर्शाता है।

शहीद के बेटे ने किया ध्वजारोहण

शहीद के बेटे ने किया ध्वजारोहण
विकास खण्ड के गांव पल्लुपुरा घोसी में आजादी के अमृत महोत्सव पर निर्माणाधीन अमृत सरोवर के किनारे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि शहीद गंगा प्रसाद के पुत्र एवं सामाजिक संस्था भारत रक्षा सेना के संस्थापक अनिल भंवर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी प्रज्ञा यादव ने उन्हें शाल ओढा कर सम्मानित किया, जबकि ग्राम प्रधान की ओर से स्मृति चिंह भेंट किया गया। इस दौरान गांव में तिरंगा रैली निकाली गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खैरुल निशा, ग्राम विकास अधिकारी अभिरूप टंडन, अमित गुप्ता, पुष्पा यादव, सुशील शर्मा, राजीव मोहन, सीमा, सपना, चन्द्र कुमार पाठक, रुचि यादव, रुप किशोर आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रधान डाकघर में किया हर घर तिरंगा लिफाफे का विमोचन
प्रधान डाकघर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रवर अधीक्षक डाकघर मुरादाबाद मंडल वीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने डाककर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने हर घर तिरंगा पर विशेष आवरण का विमोचन एवं विशेष विरूपण जारी किया। कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के आयोजन में शामिल होने का हमें सौभाग्य मिला है। इसका सदुपयोग कर देश को विकास के शिखर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। इस दौरान सीनियर पोस्टमास्टर राजेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार शर्मा, अजयपाल,अंकुर शर्मा, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Independence Day 2022 : ठाकुरद्वारा के सनातन कॉलेज की सभा को नेहरू ने किया था संबोधित, पढ़ें पूरी खबर