अयोध्या: हर्षोल्लास से निकली झूलेलाल चालीहा महोत्सव की शोभायात्रा

अयोध्या: हर्षोल्लास से निकली झूलेलाल चालीहा महोत्सव की शोभायात्रा

अयोध्या। सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव में शोभायात्रा निकाली गई। संत नवल दरबार से संस्था संरक्षक ओम प्रकाश अन्दानी समेत अन्य ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ कराई। शोभायात्रा के आगे महापुरुषों व संतोजनों के चित्र व राजस्थान की मशहूर अलवर पर छेज (डांडिया) पर युवाओं नृत्य आकर्षण का …

अयोध्या। सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव में शोभायात्रा निकाली गई। संत नवल दरबार से संस्था संरक्षक ओम प्रकाश अन्दानी समेत अन्य ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ कराई। शोभायात्रा के आगे महापुरुषों व संतोजनों के चित्र व राजस्थान की मशहूर अलवर पर छेज (डांडिया) पर युवाओं नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पहली झांकी प्रभु झूलेलाल बहिराणा साहिब की रही।

शोभायात्रा रामनगर से नाका, मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए गुप्तारघाट पहुंची जहां पर विसर्जन हुआ। पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पांडेय व भाजपा नेता अमल गुप्ता ने मकबरा पर व भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने पूजन किया। अध्यक्ष मोहन मंध्यान ने आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष अमृत राजपाल ने कहा कि शोभायात्रा की झांकियों से देश में एक सकारामक संदेश जाता है।

मुखिया भीमन दास माखेजा, कमलेश केवलानी, राकेश तलरेजा, सुरेश पंजवानी, पुरषोत्तम दासवानी, वेद प्रकाश राजपाल समेत भारी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। विभिन्न विषयों और समस्याओं पर आधारित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं शोभायात्रा में श्री श्री महाशक्ति व केंदीय दुर्गापूजा समिति का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अमृत महोत्सव पर नगर पालिका परिषद ने कराया कवि सम्मेलन, कवियों व शायरों ने बांधा समां