कासगंज: लक्ष्य से न भटकें भाजपा कार्यकर्ता, जोरशोर से चलाए सदस्यता अभियान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

कासगंज: लक्ष्य से न भटकें भाजपा कार्यकर्ता, जोरशोर से चलाए सदस्यता अभियान

कासगंज, अमृत विचार। सदस्यता अभियान के चलते बुधवार को भाजपा कार्यालय पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आगमन हुआ। उन्होंने वहां सदस्यता से जुड़े पदाधिकारी के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने कासगंज नगर के माधोपुरी बूथ पर जाकर कई लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कहा कि किसी समय में पूरे विश्व में कम्युनिस्ट पार्टी 8:30 करोड़ सदस्य बना कर सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के संघर्शील कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं संगठन के लोगों द्वारा पूर्व में जो सदस्यता कराई गई थी। उसमें ही 18 करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम हमारी पार्टी ने किया। विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई। आज हम फिर से सदस्यता करते हुए अपने पिछले 18 करोड़ के लक्ष्य को तोड़कर उससे भी ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ताएं तो आती और जाती रहेगी, लेकिन हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य से भटकने का काम नहीं करना है और फिर दोबारा से हर बूथ पर जाकर 75 फीसद लोगों को भाजपा की सदस्यता अभियान से जोड़ने का काम करना है। 

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक को प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी पूनम बजाज, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, क्षेत्रिय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत ,विधायक अमापुर हरिओम वर्मा ने संबोधित किया। ज्ञान प्रकाश गुप्ता ,ज्ञान तिवारी ,कौशल साहू ,नीरज शर्मा ,संजय सोलंकी, कौशल साहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार,शिव प्रताप सिंह सोलंकी, रामनिवास राजपूत, आकाशदीप वर्मा रानू ,राजपाल वर्मा , डॉक्टर शिव प्रताप हिमांशु उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, केपी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।