22 सितंबर का इतिहास: आज है गुरु नानक जी की पुण्यतिथि

22 सितंबर का इतिहास: आज है गुरु नानक जी की पुण्यतिथि

नई दिल्ली। हर साल आज यानी 22 सितंबर को सिख संप्रदाय के पहले गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। आज ही के दिन साल 1539 में गुरु नानक देव जी का करतारपुर में निधन हो गया था। मौजूदा समय में करतारपुर पाकिस्तान में है। इस दिन जगह-जगह लंगर का आयोजन होता है। आज गुरुवाणी का पाठ भी किया जाता है।

इसके अलावा भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 सितंबर के दिन हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी इस प्रकार है

महत्वपूर्ण घटनायें

1599 : लंदन के फाउंडर हॉल में 21 व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें भारत के साथ कारोबार के लिए एक नयी कंपनी स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई।

1903 : अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट मिला।

1914 : मद्रास बंदरगाह पर जर्मनी के युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 : सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 : ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू।

1965 : भारत पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम।

1966 : अमेरिकी यान सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 : विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी पेले के नेतृत्व में अमेरिका की कोसमोस फुटबॉल टीम दो प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए कलकत्ता पहुंची।

1979 : जमात-ए-इस्लाम संगठन के संस्थापक सदस्य मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।

1980 : ईरान और इराक के बीच चल रहा सीमा संघर्ष युद्ध में बदला।

1988 : कनाडा सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी।

1992 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हेरजेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2006 : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।

2007 : ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।

2008 : प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

2011 : भारतीय योजना आयोग ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

2011 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

2018 : ईरान में वार्षिक सैन्य परेड पर आतंकवादियों का हमला, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।

2020: दिग्गज मराठी अदाकारा आशालता वाबगांवकर का निधन।

यह भी पढ़ें:हरदोई में पकड़ा गया फर्जी लेखपाल, डीएम की मौजूदगी में कर रहा था फर्जीवाड़ा

ताजा समाचार

महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?, बोलीं मायावती
IND vs BAN : रविचंद्रन अश्विन ने कहा - मैं गेंदबाज की तरह सोचता हूं, बल्लेबाजी मेरे लिए नैसर्गिक है 
Kanpur: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जेल से बाहर आने के बाद से रहता था परेशान
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज की ऐतिहासिक धरोहर का नए कलेवर में होगा दीदार, जानिए क्या है प्लान
Fatehpur News: कोतवाल से प्रताड़ित भाजपा नेता ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, जानिए पूरा मामला
Russo-Ukrainian War : यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा रूस, जानिए क्यों?