Kanpur: तीन घंटे तक गले में फंसी रही चाकू, युवक की हालत नाजुक, पत्नी ने की थी सुसाइड, बौखलाए पति ने गले में मारी चाकू

Kanpur: तीन घंटे तक गले में फंसी रही चाकू, युवक की हालत नाजुक, पत्नी ने की थी सुसाइड, बौखलाए पति ने गले में मारी चाकू

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र के किशनपुर गांव में सोमवार को पति पत्नी के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया था। गांव निवासी रूपा ने पति सुमेंद्र के सामने गंगा में कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस दौरान उसने आसपास के लोगों की मदद से गंगा से शव को निकाल लिया था। घटना से बौखलाया युवक शव छोड़कर सीधे घर पहुंचा था। 

इसके बाद गुस्से में आकर धारदार चाकू से अपना गला काट लिया था। इस दौरान चाकू गले में करीब तीन घंटे तक फंसी रही। लहूलुहान होकर वह वहीं पर गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने आगे के 24 घंटे बेहद क्रिटिकल बताए हैं। 

पुलिस ने सुमेंद्र के भाई मुंबई निवासी महेंद्र को घटना की जानकारी दे दी है। किशनपुर गांव निवासी सोमेन्द्र ने जनवरी 2024 में रूपा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार की देर शाम को भी दोनों ने किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपा घाट में जाकर गंगा में कूद गई थी। 

उसके पीछे आए पति सुमेंद्र के सामने पत्नी की डूबने से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से दुखी होकर वह बौखलाता हुआ घर पहुंचा और अपन गला धारदार चाकू से काट लिया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने रूपा का पोस्टमार्टम कराया गया है। वह लखनऊ की रहने वाली थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वहीं पति सुमेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, पुलिस जांच में जुटी