बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज

बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज

रांची। बिहार में 11 दिन के अंदर पांच पुल गिरने के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया है। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंसने से उसका गार्डर टूट गया और पुल गिर गया।

झारखंड के गिरिडीह जिले में अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर भारी बारिश के कारण गिर गया और एक पिलर भी झुक गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना झारखंड की राजधानी रांची से 235 किलोमीटर दूर देवरी प्रखंड में हुई। यह पुल डुबरीटोला और करिहरी गांव को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है।

गिरिडीह से सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का ‘सिंगल-स्पैन’ गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।’’ हालांकि, उन्होंने पुल के निर्माण की लागत के बारे में नहीं बताया।

सूत्रों ने बताया कि लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है और यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा। एक अन्य अभियंता ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले गर्डर को तैयार किया गया था और इसमें मजबूती आने के लिए कम से कम 28 दिन का समय लगता है।

ये भी पढ़ें- जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला, रिटायरमेंट से पहले जनरल मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर

ताजा समाचार

कोरांव में मरीजों को नहीं मिल रहा समुचित इलाज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी-इमारत भी जर्जर  
'युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा', बोले CDS अनिल चौहान 
तोलोलिंग, टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई : करगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा
रायबरेली: आपराधिक कानून में बदलाव को लेकर नाराज वकीलों ने प्रकट किया सांकेतिक विरोध
मुरादाबाद: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू 
Unnao: दही थाने का भवन 6 माह पूर्व बनकर तैयार, फिर भी बारिश के मौसम में भीगेंगे पुलिस कर्मी