मानसून की दस्तकः छह दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 58 जिलों में अलर्ट

मानसून की दस्तकः छह दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 58 जिलों में अलर्ट

लखनऊ, अमृत विचारः बारिश की दस्तक से साथ मौसम ने अपना रूख बदल लिया है। सुबह से ही बारिश हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। लखनऊ, वाराणसी और ललितपुर समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। यूपी के लगभग 80 प्रतिशत हस्से में मानसून में अपनी दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिक द्वारा आज यानी की रविवार को 58 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में यलो अलर्ट है। इस सभी अलर्ट के बीच हवाओं ने भी अपनी गति में बदलाव कर दिया है। 50 से60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जिलों में हवाएं चलेंगी। 

शनिवार को पूर्वी यूपी में 11.4 मिलीमीटर बारिश हुई, पश्चिमी यूपी में 7 मिलीमीटर और प्रदेश में 18 मिलीमिटर बारिश हुई। वहीं बात अगर औरैया की हो तो यहां बारिश ने अपना रिकॉर्ड बना लिया है। यहां पर 85.6 मिलीमीटर बारिश हुई। 

कैसा होगा मौसम 
लगभग छह दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से 3 से 4 डिग्री तक पारा नीचे आ जाएगा। वहीं पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। 

भीषण गर्मी और लू से राहत
यूपी के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी और लू के चलते कई लोगों ने अपनी जान गवाई थी। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई जिलों में लू लगने से कई लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से यूपी को गर्मी से निजात मिली। 

खेती-किसानी के लिए अच्छा है मानसून
मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार बीते कई सालों की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। खेती-किसानी के लिए यह बारिश काफी ही अच्छा माना जाता है। बारिश कुछ फसलों के लिए खासकर धान के लिए बेहद अच्छी रहेगी। इससे किसानों के कई सारे पैसे बच गए।

जलभराव हो तो हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
बारिश में जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। नगर निगम ने जोनवार जोनल अधिकारी और नगर अभियंताओं के फोन नंबर जारी किये हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में कंट्रोल रूम भी बनाया है। जलभराव आदि समस्या पर 24 घंटे सातों दिन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

जोनवार जोनल अधिकारी और नगर अभियंताओं का फोन नंबर

जोन जोनल अधिकारी नंबर             नगर अभियंता नंबर
1-अमरजीत सिंह 8810715942         किशोरी लाल 8810721558
2-दियांशु पाण्डेय 8810714966        अशोक यादव 8810721552   
3-अलंकार अग्निहोत्री 8810721512   अतुल मिश्रा 8810721522                                                                                            4-संजय यादव 9219902918           अतुल मिश्रा 8810721522
5-नंदकिशोर 8810724965              एससी सिंह 8810725945
6-मनोज यादव 8810721516           पीके सिंह 8810721520
7-रश्मि भारती 9219902922           सतीश रावत 8810721551
8-अजीत राय 8810726009             एससी सिंह 8810725945

बाढ़ पंपिंग ऑफिसर- 8810721520
स्मार्ट सिटी मुख्यालय वार रूम नम्बर- 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 (टीम लीडर)

यह भी पढ़ेः लखनऊ की इन सरकारी शिक्षिकाओं ने अपने प्रयास से विद्यालय को बना दिया निपुण, मुख्यमंत्री ने मंच पर किया सम्मानित