वृद्धाश्रम संचालन के लिए NGO ने खेला बड़ा खेल, Black List करने की तैयारी

वृद्धाश्रम संचालन के लिए NGO ने खेला बड़ा खेल, Black List करने की तैयारी

राजीव शुक्ला, लखनऊन, अमृत विचार: प्रपत्रों में हेराफेरी कर वृद्धाश्रम के संचालित करने वाले हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन (एनजीओ) को काली सूची में डालने की तैयारी है। समाज कल्याण निदेशक ने वृद्धाश्रम को बंद करा दिया है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश में वृद्धाश्रम संचालित किए जाते हैं। इनमें से कुछ जिलों में वृद्धाश्रमों के संचालन का जिम्मा एनजीओ को दिया गया है। इटावा में हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन को वृद्धाश्रम संचालन का काम सौंपा गया। प्रपत्रों में हेराफेरी कर वृद्धाश्रम संचालित किए जाने शिकायतें बराबर मिल रही थीं। शिकायतों की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी इटावा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायतों की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशक को भेजी थी। समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत ने बताया कि वृद्धाश्रम को बंद करा दिया गया है। साथ ही उक्त एनजीओ को ब्लैड लिस्टेड करने की संस्तुति कर पत्रावली शासन भेजी गई है। उन्होंने बताया कि प्रपत्रों का आडिट भी कराया जाएगा।

50 बुजुर्गों को अन्य वृद्धाश्रमों में भेज दिया
इटावा में संचालित वृद्धाश्रम को बंद करने के बाद वृद्धों को अन्यत्र भेजा गया है। समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत ने बताया कि आसपास के जिलों में वृद्धों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इटावा में दोबारा वृद्धाश्रम जल्द संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः लखनऊः प्रदेश में बढ़ा 559 वर्ग किमी वन क्षेत्र, मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- तेजी से बन रहा ''हरित उत्तर प्रदेश''

ताजा समाचार

लखनऊ : ब्यूटीशियन की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या में तीनों आरोपी गए जेल
आत्मघाती कदम : मदरसा में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
MI vs CSK IPL : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया
प्रयागराज : निविदा की शर्तों को आम जनता के हितों के दृष्टिकोण से निर्धारित किया जाना आवश्यक
स्पा सेंटर में पकड़ी गईं छह थाई युवतियां : लुलु मॉल के पीछे चल रहे सेंटर में बिना वर्क वीजा काम कर रही थीं विदेशी युवतियां
दबंगों का दुस्साहस : रुपये के विवाद में घर में घुसकर युवती का सिर फोड़ा, बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा