कानपुर में प्लाट पर कब्जे का प्रयास: पीड़िता बोली- निर्माण कार्य शुरू कराने पर दबंग आकर धमकाते, प्लाट के बदले मांगे एक करोड़

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। दबंग ने प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो जान की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। महिला ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर घटना की जानकारी दी और दबंग के खिलाफ चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

मूलरूप से प्रयागराज के वेली रोड निवासी विजय लक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि जुलाई 2008 में उन्होंने अंबिका प्रसाद तिवारी से दहेली सुजानपुर में 0.5019 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। प्लाट पर बाउंड्रीवॉल व गेट लगवाकर छोड़ दिया। प्लाट में अपने भाई अभय नारायण पांडेय को भी हिस्सा दिया था। 

इसके बाद वर्ष 2023 से आदर्शनगर निवासी आरोपी देवेंद्र पाठक, उसकी मां शीला व अमित कपूर, अंबिका प्रसाद तिवारी, नीरज पांडेय समेत अन्य उसके प्लाट पर कब्जे के प्रयास में लगे। जनवरी 2024 में आरोपियों ने साथियों संग मिलकर प्लाट की बाउंड्री गिरा दी। 

जानकारी होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन उसके बाद भी दबंग लगातार कब्जे के प्रयास में लगे रहे। विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह जब भी प्लाट पर निर्माण के लिए जाती हैं, आरोपी मौके पर पहुंचकर जान की धमकी देते हैं। प्लाट के बदले एक करोड़ की रंगदारी मांगते हैं। इस पर पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से शिकायत की और चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot में अजय राय बोले- 'धर्मयुद्ध के लिए तैयार रहें सेवादल कार्यकर्ता...BJP सरकार ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटा'

 

संबंधित समाचार